15 हजार की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्घौर ( बाराबंकी )। सड़क के किनारे की जमीन का पट्टा करने के नाम पर एक किसान से 15 हजार रुपये एंठने का मामला प्रकाश में आया है। दो माह पूर्व रुपये लेने के बाद जमीन का पट्टा न होने पर किसान ने राजस्व निरीक्षक के मुंशी से रुपये वापस करने को कहा तो उसे डरा धमका कर भगा दिया। पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायत कर रुपये वापस कराने की मांग की है। तहसीलदार ने जांच कराने की बात कही है।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर निवासी रामेश्वर ने बीते मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर राजस्व निरीक्षक प्रभुनाथ तिवारी के मुंशी हुकुम सिंह पर 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि हुकुम सिंह ने कहा कि वह अपने साहब से कहकर सड़क के किनारे दुकान बनाने के लिए जमीन का पट्टा करा देगा। जिसके लिए उसे 15 हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित ने हुकुम सिंह को दो माह पूर्व 15 हजार रुपये दिए थे। हुकुम सिंह ने एक माह के अंदर पट्टा कराने की बात कही थी। एक माह बीतने के बाद जब पट्टा नहीं हुआ तो पीड़ित ने अपना रुपया वापस मांगा तो आरोपी ने एक माह की मोहलत और मांगी। दो माह बीतने के बाद पीड़ित फिर अपने रुपये लौटाने की बात कही तो हुकुम सिंह ने उसे गाली देते हुए भगा दिया। पीड़ित रामेश्वर ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस कराने की मांग की है।
मामले की शिकायत मिली है जिसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएग ा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राम दयाल वर्मा, तहसीलदार हैदरगढ़