{"_id":"adb840c93d6b537e58efebcc98a3be5b","slug":"stf-and-police-found-clues-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ व पुलिस को नहीं मिला डकैतों का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ व पुलिस को नहीं मिला डकैतों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में व्यापारी के घर में करोड़ों की डकैती के मामले में बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस की टीमें हवा मेें ही तीर चला रही हैं। वारदात का खुलासा करने के लिए जहां एसटीएफ की तीन टीमें लगी हैं वहीं क्राइम ब्रांच समेत आठ थानेदार लगातार गैर जिलों की खाक छान रहे हैं।
वारदात के चार दिन बीतने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। समय रहते घटना का अनावरण न होने पर व्यापारियों ने जिला बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। मंगलवार को व्यापारियोें ने मांगों का ज्ञापन एएसपी को सौंपा है।
डकैती की वारदात के खुलासे के लिए लखनऊ, कानपुर व मेरठ यूनिट की एसटीएफ की टीम दो दिन से लगातार क्षेत्र में ही कैंप कर रही है। पुलिस टीमों के इतर एसटीएफ की टीमें अपनी अलग से तफ्तीश करते हुए घटना के खुलासे का प्रयास कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि जिस तरीके से वारदात हुई है उससे इसमें किसी शातिर गिरोह के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही हमें कामयाबी मिलेगी।