फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   robber,s looted goods from home

बदमाशों ने घर से लूटा सामान

Sat, 19 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sat, 19 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
robber,s looted goods from home
लूट - फोटो : SELF
घर में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने दंपती व बच्चों को बंधक बनाकर ढाई लाख के जेवर व दो हजार की नकदी लूट ली। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी शनिवार को जब आसपास के लोगों को हुई तो घर का दरवाजा खोलवाने के साथ सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर लाकर जांच की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

 
हैदरगढ़ कस्बे में बछरांवा मार्ग रहने वाले रामहर्ष वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात दीवार के सहारे चार बदमाश घर में घुसे, जिसमें तीन तमंचा लिए हुए थे। आहट सुनकर जाग जाने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया तथा बगल के कमरे में सोई पत्नी केशवती व बच्चों के साथ बंद कर दिया। बदमाशों ने तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देकर बक्शा व आलमारी के लॉकर की चाभी छीन ली और एक घंटे तक लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


लॉकर व बक्शे में रखे सोने चांदी के ढाई लाख के जेवर व दो हजार रुपये उठा ले गए। शनिवार की भोर में बगल के खेत में पहुंचे लोगों ने शोर सुनकर इनको घर में बाहर से बंद दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा कि चोरी की घटना हुई है। मौके की जांच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ले गई है। उन्होंने कहा कि घर में घुसे चोरो ने सो रहे परिवारीजनों के कमरे को बाहर से बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed