{"_id":"58a1f8814f1c1b4f54d84fed","slug":"refuses-to-marry-the-mother-daughter-shot-trauma-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इन्कार पर मां-बेटी को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इन्कार पर मां-बेटी को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बकरापुर गांव मेें घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती द्वारा विवाह करने से इंकार करने पर गांव के ही युवक ने युवती व उसकी मां पर तमंचे से फायर झोंक दिया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बकरापुर गांव में हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना बड़्डूपुर क्षेत्र के बकरापुर गांव निवासी जुबेदा खातून(45) पत्नी इश्तियाक अपनी पुत्री हुस्नजहां(20) के साथ रविवार की देर रात घर के कमरे में सो रही थी। तभी छत के रास्ते घर में पहुंचे गांव के ही अकील पुत्र साबिर ने तमंचे से मां-बेटी पर फायर झोंक दिया।
आरोपी ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग किया फिर असलहा लहराते हुए फरार हो गया। गोली चलने की आवाज से परिवारीजन व आसपास के लोग उठे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित जुबेदा के पुत्र आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद सीओ फतेहपुर राजेश यादव व प्रभारी निरीक्षक बीएन शुक्ला ने मौके का जायजा लिया व आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विवाह से मना करने पर वारदात को दिया अंजाम
एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी अकील व पीड़ित युवती का कुछ दिन पूर्व विवाह तय हुआ था। लेकिन इस बीच बात बिगड़ गई तो युवती के परिवारीजनों ने अकील के साथ उसका विवाह करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर अकील आक्रोशित था और युवती के परिवार पर लगातार दबाव बना रहा था कि उसका विवाह कराया जाए। लेकिन विवाह न हो पाने के चलते आरोपी ने यह वारदात की है। एसपी ने बताया आरोपी मुंबई में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है लेकिन इन दिनों करीब एक माह से गंाव में ही रह रहा था।