{"_id":"584458914f1c1b5222a86690","slug":"reflex-truck-into-the-pit-four-hour-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में पलटा ट्रक, चार घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में पलटा ट्रक, चार घंटे जाम रहा हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चौराहे पर सड़क का गड्ढा वाहन चालकाें के लिए मुसीबत बना हुआ है। रविवार को टाइल्स लाद कर सोनौली बॉर्डर जा रहा ट्रक गड्ढे के चलते बीच मार्ग पर पलट गया। स्थानीय लोगों की सक्रियता से चालक व खलासी को केबिन से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन हादसे के कारण घंटाें तक वाहन जाम में फंसे रहे।
रविवार की सुबह लखनऊ-बाराबंकी में मुख्य चौराहे पर शहर की ओर मुड़ते ही सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक के पलटने से आवागमन बाधित हो गया। गुजरात के मोरवी जिला से टाइल्स सोनौली बॉर्डर को जा रहे ट्रक का चक्का गड्ढे में जाते ही ट्रक की पूरी बाडी पलट गई। केबिन में फंसे राजस्थान के अलवर निवासी ट्रक चालक महेश शर्मा व खलासी को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया।
बीच सड़क पर ट्रक के पलटने से सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे व बांदा बहराइच मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया तथा दोनों मार्गों पर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक खाली कराने के बाद उसे रास्ते से हटाकर आवागमन शुरू कराया। कोतवाल एसपी सिंह ने मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर जाम में फंसे वाहनाें को निकलवाकर यातायता सामान्य कराया। देर शाम तक राहगीरों को मार्ग पर लगे जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद भी नह्रीं दुरुस्त हुआ मार्ग
26 नवंबर को सभासद महेश अग्रवाल, राकेश पाठक ,राजेश कुमार, ओमप्रकाश, गनेश अग्रवाल, विनय कुमार आदि ने गड्ढा भरवाकर मार्ग दुरुस्त कराने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी प्रशासन ने इस गड्ढे को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।