फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Recovered 155 bags Poppy in BSP leader's house

बसपा नेता के घर मिला 155 बोरा पोस्ता छिलका

Thu, 02 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 02 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Recovered 155 bags Poppy in BSP leader's house
बाराबंकी में बसपा नेता के यहां छापेमारी करती केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम - फोटो : अमर उजाला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के पैसार के पास मौर्यनगर निवासी जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष बसपा नेता के घर छापेमारी की। भारी पुलिस बल के साथ एनसीबी की इस कार्रवाई में बसपा नेता के घर से करीब 155 बोरा पोस्ता छिलका व क्रूड बरामद हुआ है। इसके अलावा करीब 40 लाख नकद और 1.5 करोड़ के बाॅन्ड भी मिले हैं। देर रात तक यह छापेमारी जारी रही। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारी कुछ भी बता नहीं रहा है।
विज्ञापन


जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व मौर्या समाज बसपा के पूर्व मंडल कोऑडिनेटर अरविंद कुमार मौर्या के शहर के पैसार मौर्य नगर स्थित आवास पर बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की। एनसीबी टीम को बसपा नेता के घर से करीब 155 बोरा से भी अधिक पोस्ता का छिलका व क्रूड बरामद हुआ है।
विज्ञापन


देर रात तक एनसीबी टीम की यह कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई के दौरान जहां इलाके में हड़कंप मचा रहा वहीं मौके पर लोगोें की भीड़ भी लगी रही। दिल्ली एनसीबी निदेशक बीरेंद्र कुमार ने बसपा नेता के घर पर अपनी टीम के साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि सटीक मुखबरी पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता के घर में एनसीबी की टीम की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कोतवाली नगर की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि बसपा नेता अरविंद मौर्या के घर से करीब 155 बोरा पोस्ता का छिलका बरामद हुआ है और अभी भी कार्रवाई जारी है।


बसपा नेता अरविंद मौर्या व उनके परिवार के अन्य कई सदस्यों को एनसीबी की टीम ने हिरासत मेें लेकर कोतवाली लेकर आई है। कोतवाली में बसपा नेता से एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में मिले इस पोस्ते के छिलके के मामले में बसपा नेता व उनके परिवारीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। बसपा नेता अरविंद मौर्या की मां विद्यावती मौर्या पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed