{"_id":"59cd36f44f1c1bc1538b4d9d","slug":"rape-attempt-with-a-six-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बालिका के साथ रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बालिका के साथ रेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख एक छह वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार का प्रयास किया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार शाम सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की 6 वर्षीय बालिका अपने घर से नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर स्थित खेतों को गई।
विज्ञापन
तभी गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही शहर आलम उर्फ मुन्ना ने बालिका को पकड़कर छेड़छाड़ व रेप का प्रयास करना शुरू कर दिया। बालिका के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद परिजनों ने इसकी लिखित तहरीर सतरिख थाने पर दी पहले तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को दबाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन यह बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशिकांत तिवारी, सीओ सदर उमाशंकर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया व तुरंत पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। क्योंकि मामला दो समुदायों के बीच का है इसलिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक शशिकांत तिवारी का कहना है कि छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला महिला अस्पताल भेजा है।