फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ran for safety checking campaign

सुरक्षा के लिए चलाया गया चेकिंग अभियान

Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार शाम पुलिस ने होटलों, लॉज व ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग की गई। मेडल डिटेक्टर से लोगों के बैगों की भी तलाशी ली गई। कुछ लोगों के बैग भी खुलवा कर चेक किए गए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने पाए इसके लिए पुलिस ने शुक्रवार की शाम होटलों, लॉज व ढाबों की चेकिंग अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत छाया चौराहा से हुई।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने संध्या लॉज, मदन लॉज, सुमित्रा लॉज सहित शहरी क्षेत्र के सभी होटलों की सघन तलाशी ली। लॉज के रजिस्टर भी चेक किए और लोगों से पूछताछ भी की। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे के किनारे ढाबों व होटलों समेत शहरी क्षेत्र के लॉज व होटलों की तलाशी ली गई। पुलिस को सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे परिसर के साथ-साथ सभी प्लेटफार्मोें की जांच की गई। डस्टबिन तक को खंगाला गया। यात्रियों के बैगों की भी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। कई यात्रियों के बैगों की भी तलाशी ली गई। किसान एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी पैसेंजर, मेमू ट्रेनों के अंदर भी तलाशी ली गई।


थानाध्यक्ष जीआरपी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सिपाहियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर में चेकिंग अभियान चलाया गया था। शाम को भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed