फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids on four petrol pumps, one seize

चार पेट्रोल पंपों पर छापा, एक सीज

Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 04 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raids on four petrol pumps, one seize
पेट्रोल पंप पर छापा,मशीन की सील - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई दो टीमों ने शहर के चार पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन पेट्रोल पंप पर व्यवस्था सही मिली जबकि एक की मशीनों मेें कमी मिलने पर पंप सीज किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पर मशीन में चिप लगाकर घटतौली की जा रही थी। पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के दौरान व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली रोकने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी के आदेश पर जिला प्रशासन ने दो टीमों का गठन किया है। इनमें एक टीम का प्रभारी एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सीओ सिटी संतोष सिंह समेत तेल कंपनी के अधिकारी व बांट माप और पूर्ति विभाग के कर्मचारी शामिल है। जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुशील प्रताप सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने बुधवार को करीब बारह बजे लखनऊ मार्ग स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप व पल्हरी चौराहे के पास बंसल पंप पर एक साथ छापेमारी की। यहां पर करीब तीन घंटे तक जांच कर एक-एक मशीन चेक की गई। तेल कंपनी हिंदुस्तान कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर, शासन द्वारा नामित इंजीनियर, बाट, माप व पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने यहां पर बारीकी से मुआयना किया लेकिन कोई कमी नहीं मिली।

इसके बाद दोनों टीमों ने पैसार नाका स्थित सिंह पेट्रोल पंप व नये बस अड्डे के समीप स्थित मेजर पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। मेजर पंप पर भी करीब तीन घंटे तक बारीकी से एक-एक मशीन की जांच की गई लेकिन कोई कमी नहीं मिली।

वहीं सिंह पेट्रोल पंर पर लगी मशीनों में लगी पल्सर डिवाइस में कमी पाई गई। बताया जा रहा है कि यहां पर घटतौली की जा रही थी। जिसके चलते अधिकारियों ने पंप की सभी मशीनों को लॉक करवाते हुए पेट्रोल पंप को सीज करवा दिया है। पेट्रोल पंपों पर चेकिंग में हुई इस कार्रवाई से अन्य पंप मालिकों में भी अफरातफरी का माहौल व्याप्त है।

टीम के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कई पेट्रोल पंपों चेकिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक जिले में विभिन्न कंपनियों के सवा सौ से भी अधिक पेट्रोल पंप है और अन्य जगहों पर भी छापेमारी होगी।

पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। दोनों टीमों ने शहर के चार पेट्रोल पंर पर छापेमारी कर जांच की। यहां पर तीन पंप सही मिले है जबकि पैसार के पास स्थित सिंह पेट्रोल पंप पर कमी मिलने पर सीज किया गया है। -अनिल कुमार सिंह, एडीएम


गठित टीम में कई लोगों को नहीं थी जांच की जानकारी
पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के लिए गठित की गई टीम के कई सदस्यों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह इस टीम में है और आज ही छापेमारी कार्रवाई होगी। अचानक मिले आदेश के बाद अधिकारी आननफानन में मौके पर पहुंचे। इसके चलते जहां पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया वहीं छापेमारी टीम के सदस्यों में भी अफरातफरी का महौल व्याप्त रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed