फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Protest against Murder of E rickshaw driver

हत्या के खिलाफ घेरी कोतवाली, हाईवे जाम, लाठीचार्ज

Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Mon, 20 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest against Murder of E rickshaw driver
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala

 दस दिन पहले एसडीएम के ड्राइवर से मामूली विवाद के बाद गायब हुए रिक्शा चालक का शव मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। परिवारीजनों को शव न दिखाने और डांट कर भगाने पर मामला इतना बिगड़ा कि पहले लोगों ने कोतवाली घेरी फिर हाईवे जामकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हत्या के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे कई लोग चोटिल हो गए। इसके विरोध में व्यापारियों ने पूरा बाजार बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिय। हालात बेकाबू होते देख भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक व सांसद लल्लू सिंह मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक मौके पर भीड़ डटी हुई थी कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात थी। 

विज्ञापन



 रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सुमेरगंज कस्बा निवासी रवि कुमार उर्फ गुड्डू रावत(22) ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। बीते दस अगस्त को रवि की एसडीएम के चालक राजेंद्र से कहासुनी हुई थी जिस पर राजेंद्र ने धमकी दी थी। उसी दिन शाम से रवि घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने अपहरण की तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिवारीजनों ने दो दिन बाद फिर एसडीएम रामसनेहीघाट के वाहन चालक राजेंद्र पर रवि के अपहरण व हत्या किए जाने का आरोप का दूसरा प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को रवि का शव कल्यानी नदी में गोकुला पुल के पास से बरामद हुआ। सूचना पर परिवारीजन पहुंचे तो पुलिस ने उन्हेें कपड़ा दिखाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर लोग भड़क गए व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर लाठी चलाई जिसमें कई लोग चोटिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed