फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pregnant woman kidnapped misconduct, serious

गर्भवती को अगवा कर दुराचार, गंभीर

Thu, 02 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 02 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kidnapped misconduct, serious
हैदरगढ़ क्षेत्र में विवाहिता के साथ हुए दुुराचार का आरोपी सुरेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला
ननद के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आई गर्भवती को अगवा कर एक युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में महिला का सीएचसी में इलाज कराने के बाद जिला महिला अस्पताल में भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात बताया जा रहा है।       
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय एक विवाहिता बुधवार की रात गांव में ही अपनी चचेरी ननद के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आई थी। तभी देर रात गांव का ही सुुरेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डू पुत्र गणेश मिश्रा ने उसे अगवा कर खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुन कर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों को देख कर आरोपी मौके से भाग गया। परिवारीजनों से मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी भेजवाया। जहां गंभीर हालत देख उसे जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। जहां से दोपहर में उसे घर भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। -एसपी सिंह, कोतवाल 


रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है आरोपी      
बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया सुरेंद्र गांव के समीप चौबीसी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात है लेकिन ग्रामीणों की मानें तो अपनी विवाहिता पत्नी को छोड़कर गांव के घर में किसी दूसरी महिला के साथ खुलेआम रहता है। बताया गया है कि विभाग से आधा वेतन लखनऊ में रह रही इसकी पत्नी को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed