{"_id":"1f33777d583797f58670a16c20e0f067","slug":"police-have-made-innocent-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बेगुनाह को बना दिया तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बेगुनाह को बना दिया तस्कर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर पुलिस पर एक बेगुनाह को मारफीन तस्करी के आरोप मेें जेल भेजने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीओ से की है। सीओ ने जांच कर कार्रवाई को कहा है।
जैदपुर पुलिस ने मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज गांव निवासी शकील को पांच सौ ग्राम मारफीन समेत पकड़कर जेल भेजा है। इसके विरोध में सोमवार को सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह के पास पहुंचे सआदतगंज के रहने वाले जमील,रेशमा बानो, शाहजहां, छंगा, शबनम आदि ने बताया कि शकील बहुत ही गरीब है और वह गांव के ही हसनैन निवासी पचासा मोहल्ला के साथ गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने हसनैन को पांच सौ ग्राम मारफीन के साथ पकड़ा था जिसके बाद हसनैन के परिवारीजनों ने पुलिस से सेटिंग व लेन देन करने के बाद उसे छुड़वा लिया और पुलिस ने शकील को जेल भेज दिया। ग्रामीणाें ने शकील को बेगुनाह बताते हुए उसे छोड़ने के साथ ही हसनैन पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मांग न पूरी होने पर डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।