{"_id":"590cc5344f1c1b6a3d4421f4","slug":"police-eat-food-in-the-hotel-dodge-a-prisoner-by-escaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस होटल में खाती रही खाना, चकमा देकर कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस होटल में खाती रही खाना, चकमा देकर कैदी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 06 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर- रामसनेहीघाट बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात होटल से पुलिस को चकमा देकर एक कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। जिस समय कैदी फरार हुआ, उसकी सुरक्षा में लगे आरक्षी खाना खा रहे थे। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर दुर्गेश सिंह ने आस पास हाई अलर्ट जारी कर नाका बंदी करने के आदेश दिए हैं।
शामली जिला निवासी शाबिर हिस्ट्रीशीटर है। उसे एक साल पूर्व सिद्घार्थनगर जेल भेजा गया था। चार दिन पूर्व सिद्घार्थनगर पुलिस कैदी को हरियाणा पेशी पर आरक्षी वाहन में ले गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम शाबिर को लेकर सिद्घार्थनगर वापस लौट रही थी कि जैदपुर- रामसनेहीघाट बॉर्डर पर अहमदपुर टोल प्लॉजा के पास निबहा चौराहे पर एक होटल पर गाड़ी रोक सिपाही खाना खाने लगे।
इसी का फायदा उठाते हुए कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि कैदी के दोनों हाथों में हथकड़ी लगी हैं।
अहमदपुर पुलिस चौकी के पास कैदी के फरार होने की सूचना पर पुलिस ने आस पास के इलाके की छानबीन की लेकिन रात होने के कारण कैदी का पता नहीं चल सका। सीओ ने आस पास के थानों व हाईवे पर नाका बंदी करने के आदेेश दिए हैं। मौके पर रामसनेहीघाट व जैदपुर पुलिस भी पहुंच गई।