{"_id":"57cdb5bd4f1c1bb03031837b","slug":"police-baton-charged-to-villagers-during-protest-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, 12 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व दबंग की पिटाई से घायल किसान की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर मृतक का शव लेकर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणोें ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे नाराज पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी समेत करीब एक दर्जन ग्रामीण चोटिल हो गए।
रामनगर थाना क्षेत्र के टटेरपुर मजरे लाइन गांव निवासी विनोद कुमार वर्मा(47) पुत्र छोटेलाल शनिवार की शाम महादेवा से घर जा रहे थे। तभी इनके गांव के ही रहने वाले जमाल व विनोद का मामूली बात को लेकर रास्ते मेें विवाद हो गया था। इसी बीच जमाल ने विनोद पर लात-घूसों व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
इस घटना के बाद विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आस-पास के लोगों ने विनोद को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर रविवार की देर रात उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, जहां विनोद की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतक के चाचा रमेश वर्मा का आरोप है कि इस मामले में जमाल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। मृतक विनोद कुमार किसानी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। विनोद के तीन पुत्र अमित, सुमित व ललित है अब इन बच्चों के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। वहीं इस घटना के बाद विनोद की पत्नी ऊषा देवी का भी रो रोकर काफी खराब हाल है।
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगोें पर लाठीचार्ज
किसान की मौत के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी के साथ सैकड़ों लोगों ने महादेवा पुलिस चौकी के पास किसान का शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंचे सीओ दुर्गेश सिंह, एसडीएम आशुतोष दुबे ने सभी को समझाना शुरू किया लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे
पुलिस देर रात तक ग्रामीणों को तलाशकर उनकी पिटाई में लगी थी। करीब 8 बजे रात को मौके पर पहुंचे एडीएम अनिल कुमार सिंह व एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह प्रदर्शन कर रहे लोगोें से वार्ता कर मामला शंात कराने का प्रयास कर रहे है। हालांकि अभी तक प्रदर्शन जारी है।
रामनगर में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरदातन हत्या का मामला दर्ज किया है। मौके पर ही 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर शव रखकर सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था जिस पर पुलिस ने सख्ती कर वहां से सभी को हटा दिया। पुलिस ने किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया है। इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। -राजू बाबू सिंह, एसपी