फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One people killed in car collision

कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, एक मरा

Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
One people killed in car collision
पीड़ित परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बदोसराय कस्बे के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। कोतवाली से चंद कदमों से दूर हुए इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बदोसराय कोतवाली व कस्बा निवासी चंद्रकुमार उर्फ मुन्ना(45) पुत्र पन्नालाल, मोहम्मद वैश(55), मंजू(30) व इंद्रेश कुमार(25) सोमवार की सुबह मार्निग वाक के लिए निकले थे। यह सभी सफदरगंज मार्ग पर टहल रहे थे कि तभी कोतवाली के समीप एक तेज रफ्तार कार सभी को रौंदते हुए भाग निकली। इस हादसे में जहां चंद्रकुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीनों अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां से मोहम्मद वैश की हालत नाजुक होने के चलते ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कस्बे में एक घर के पास से बरामद किया है जबकि उसका चालक नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगोें का कहना है कि कस्बे मेें एक घर में निकाह का कार्यक्रम था जिसके लिए इस कार में मांस लादकर लाया जा रहा था हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि हादसा करने वाले कार चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed