फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One lakh cheating on the name of sending Dubai

दुबई भेजने के नाम पर एक लाख ठगी का आरोप

Wed, 17 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 17 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
One lakh cheating on the name of sending Dubai
rupee shimla
कुल्ही निवासी एक युवक पर दुबई भेजने के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। पीड़ित का आरोप है कि ठगी करने के बाद उसे दुबई जाने वाले हवाई जहाज का फर्जी टिकट थमा दिया। पीड़ित ने जब अपने पैसे मांगे तो आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।             
विज्ञापन


मालूम हो कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के आल्हेमऊ मजरे नारे का पुरवा निवासी कुन्ना से उसके पुत्र रामसजीवन को दुबई भेजने के नाम पर ठगी कर ली। कुन्ना का आरोप है कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्ही निवासी रिंकू पुत्र परशुराम की रिश्तेदारी पड़ोस के मसूदपुर में है। इसलिए उससे जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि रिंकू से बेटे को कहीं काम दिलाने की बात कही थी तो उसने बेटे को दुबई भेजने के लिए उसने पहले 60 हजार रुपये ले लिए, उसके बाद 30 हजार रुपये टिकट के नाम पर मांगे। पीड़ित ने बेटे को दुबई भेजने के लिए भैंस, बकरियां बेंचकर जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं रिंकू ने 28 सितंबर 2016 को दुबई जाने के लिए फर्जी टिकट दे दिया। रामसजीवन जब फ्लाइट पकड़ने गया तो टिकट फर्जी निकला। पीड़ित ने रिंकू से शिकायत की तो उसने कहा कि पासपोर्ट गंदा हो गया है इसलिए टिकट कैंसिल हो गया। सही कराने के लिए उसने फिर 15 हजार रुपये लेकर अगले माह में भेजने का वादा किया।

माह गुजरने के बाद पीड़ित ने जब उससे पूछा तो उसने कहा कि अब तुम्हारा बेटा दुबई नहीं जा पाएगा। और दोबारा पैसा नहीं मांगना नहीं तो जान से मार दूंगा। पीड़ित कुन्ना ने बुधवार को जहांगीराबाद थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और ठगी की रकम वापस कराए जाने की मांग की है।        

     
मैं तहसील दिवस में था, शिकायत थाने आई है मामले की जांच कराई जाएगी। अगर ठगी का मामला पाया जाएगा तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -बीपी यादव, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed