{"_id":"5872795a4f1c1b1929ba83e1","slug":"one-killed-in-container-collision-and-brother-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी के निकट युवक की मौत के बाद रोता उसका भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से लखनऊ जा रहे दो सगे भाइयों को कंक्रीट मसाला लादकर जा रहे एक कंटेनर ने रविवार की सुबह कुर्सी थाना क्षेत्र अमरून तिराहे के पास रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बदोसरांय कोतवाली कस्बे के निवासी अब्दुल (45) व उसका भाई गुड्डू (30) पुत्र अब्दुल हमीद बाइक से रविवार की सुबह लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर अमरून फैक्ट्री के पास बाइक सवार दोनों भाइयों को कंक्रीट मिश्रण लेकर जा रहे एक कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जन्मेजय सचान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक कंटेनर छोड़ फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दिखाई संवेदनहीनता
अमरून फैक्ट्री के पास सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए मृतक के शव को पुआल में लपेटा और उधर से गुजर रही एक पिकअप में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की यह कार्यशैली लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।