{"_id":"91a31209eafe77be58f84a78fab5ec3e","slug":"on-demand-dowry-complaint-against-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांगने पर युवक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज मांगने पर युवक के खिलाफ तहरीर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दान दहेज के तय हुई शादी के बाद जैसे ही गोद भराई की रस्म पूरी की कुछ दिन बाद अचानक युवक ने भारी दहेज की डिमांड कर दी। लड़की पक्ष ने रविवार को थाने पर दहेज लोभियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर फैसला कराने की बात कह रही है।
सतरिख थानाक्षेत्र के सुंदरलाल ने अपनी पुत्री का विवाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामचंदर के साथ बिना दान दहेज के तय किया था। सुंदर लाल ने बताया कि बीते 5 फरवरी को पुत्री की गोद भराई की रस्म में कोई कमी न आए, इसके लिए सारे इंतजाम किए थे। रस्म अदायगी में पहुंचे शैलेंद्र कुमार की आंखें इतना अच्छा इंतजाम देखकर चमक उठीं। वह उस दिन चुपचाप चला गया। इसके बाद 18 अप्रैल को तिलक व 28 अप्रैल को विवाह की तिथि तय हुई।
सुंदरलाल का आरोप है कि वह जब शादी की सभी तैयारियां पूरी कर चुका है तो अब शैलेंद्र ने अचानक शादी में 3 लाख रुपये नगद, सोने की चेन व बाइक की डिमांड फोन पर की है। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर काफी कहासुनी होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। रविवार को लड़की के पिता सुंदर लाल ने थाने पर शैलेंद्र के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी तोड़ने की शिकायत की है।