फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   old mam murdered

जहर देकर अधेड़ को मार डाला

Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
old mam murdered
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल टावर के मेंटीनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति की जहर देकर हत्या कर दी गई। उसका शव मसौली के चौधरीपुरवा गांव के एक मंदिर परिसर में बुधवार सुबह मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लगता है कि उसे जहर देकर मारा गया है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस कह रही है कि युवक की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। मृतक तमिलनाडु का रहने वाला है। थाना मसौली क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव के बाहर स्थित एक मंदिर परिसर में बुधवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। यहां रहने वाले चौकीदार को जब इस बात का पता लगा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के चेलाकनी यादव (53) निवासी कोलापट्टी तमिलनाडु के रूप में हुई। वह वर्तमान समय में शहर के ग्रीडगंज मोहल्ले में रहता था और मोबाइल टावर के मेंटीनेंस का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र चंदन ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम किसी से मिलने की बात कह घर निकले थे, उसके बाद लौटकर नहीं आए। मृतक के परिवारीजनोें ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन कहा कि मंदिर हमारे घर से करीब दस किमी दूर है, वहां वे किससे मिलने जा सकते हैं, यह बात नहीं समझ में नहीं आ रही है।


अधेड़ की मौत की सूचना पर एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने एसओ मसौली एसपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान यहां आसपास के गांवों के लोगाें की भीड़ भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed