फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nephew kidnapped demanded 10 million ransom

भतीजे को अगवा करा मांगी 10 लाख फिरौती

Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के सगे भाई ने ही सोमवार को भतीजे का अपहरण करवाकर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने वारदात के चंद घंटाें बाद ही बच्चे को सकुशल मुक्त कराते हुए चाचा समेत पांच आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस चाचा को छोड़ अभी अन्य किसी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कस्बे के रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह का घर बाराबंकी मार्ग पर लिल्हौरा वार्ड में है। देवेंद्र प्रताप सिंह की कस्बे में ही एक दुकान है जिसमें वह कई तरह का व्यापार करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे इनका 6 वर्षीय पुत्र सचिन प्रताप सिंह घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुछ बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। बच्चे के लापता होने का पता लगने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्चे का पता न लगने पर परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच अपहरण किए गए बच्चे के चाचा जेपी सिंह के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर का मैसेज आया जिसमें लिखा था कि आपका बेटा हमारे पास है और अगर उसकी सलामती चाहते हो तो दस लाख रुपये की फिरौती दो।
विज्ञापन


इस बारे में पता लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शाम को बच्चे को मुक्त करा लिया। अपहरण कराने वाला उसका सगा चाचा दिवाकर सिंह ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने आरोपी चाचा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अभी अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की माने तो इस पूरी साजिश में सात से भी अधिक लोग शामिल थे जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सिर्फ आरोपी चाचा दिवाकर सिंह का नाम बताया जा रहा है अन्य किसी आरोपी का नाम पुलिस अभी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारी मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed