फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder of man

अवैध संबंधों में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder of man
कुर्सी थाना क्षेत्र के ओदार गांव में दो दिनों से लापता युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पाया गया है। उसकी धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन


थाना कुर्सी क्षेत्र के ओदार गांव निवासी रमेश सिंह (35) पुत्र स्व. इंद्रपाल सिंह बीते दो दिनों से घर से लापता था। सुबह गांव के बाहर खेत में रमेश का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्‍थल का जायजा लिया। मृतक के पुत्र रामप्रकाश ने गांव के ही बलबीर सिंह, मुन्ना सिंह, जंगबहादुर व कुबेर सिंह के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी जिस पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी किसी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि युवक की हत्या कर शव गांव के बाहर खेत में फेंका गया था। अभी तक की जांच में हत्या के पीछे नाजायज संबंध होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे उसके बाद ही घटना के पीछे की पूरी हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed