फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother and son beaten by police

बैंक की लाइन में लगे मां-बेटे को पुलिस ने पीटा

Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 22 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten by police
मां-बेटे की पिटाई के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अपनी बूढ़ी मां के साथ बैंक मे पैसा निकालने गए एक युवक व उसकी मां को यहां सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने पीट दिया। पुलिस की पिटाई से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे और लखनऊ मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ व एसओ ने सिपाही को निलंबित करने की बात कही, तब लोग शांत हुए। पीड़ित ने आरोपी सिपाही व चौकी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी ने मामले में एक सिपाही को निलंबित और चौकी इंजार्च को लाइन हाजिर कर दिया। मामला कुर्सी के टिकैतगंज कस्बे का है।
विज्ञापन


टिकैतगंज कस्बे मे मंगलवार को यहीं धर्मेंद्र कुमार अपनी बूढ़ी मां लक्ष्मी के साथ बैंक में पैसा निकालने के लिए गया था। धर्मेंद्र का आरोप है कि वह बैंक ऑफ इंडिया में पैसा निकालने के लिए मां के साथ लाइन में लगे थे, तभी वहां पहुंचे थाने के सिपाही अजय सिंह अपने परिचितों का पैसा बदलवाने लगे और धर्मेंद्र को पीछे ढकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो सिपाही ने बैंक से बाहर निकालकर धर्मेंद्र्र पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। यह देख पास पहुंची धर्मेंद्र की मां लक्ष्मी की भी सिपाही ने लाठी से पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिपाही की बर्बरता पर बैंक की लाइन मे लगे व आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और लखनऊ -महमूदाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई व रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद पहुंचे सीओ फतेहपुर श्रीपाल यादव व थाना प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। इस बीच जानकारी मिलने पर आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। इस बात की जानकारी सीओ ने ग्रामीणों को दी।

जिसके बाद करीब एक घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हो सका। वहीं पीड़ित द्वारा आरोपी सिपाही के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


एसपी राजूबाबू सिंह ने बताया कि मां-बेटे से मारपीट करने वाले सिपाही अजय सिंह को निलंबित करने के साथ ही चौकी इंचार्ज अरविंद शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed