{"_id":"58bef8314f1c1b607cdc56b2","slug":"mortgage-made-to-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा डाल देख भड़के कन्या पक्ष, बारातियों को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधूरा डाल देख भड़के कन्या पक्ष, बारातियों को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नहीं हो सका विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद थाने के वीर किठाई गांव में सोमवार को अधूरा डाल देखकर कन्या पक्ष भड़क गया और बारातियों को बंधक बना लिया। सुबह दूल्हे के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने विवाद शांत कराया, लेकिन विवाह नहीं हो सका है और दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है।
कोतवाली नगर के मंझपुरवा निवासी एक युवक का विवाह दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तय हुआ था। सोमवार को सभी लोग बारात लेकर गए थे। सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शादी कार्यक्रम शुरू होते ही अधूरा डाल देखकर कन्या पक्ष भड़क उठा। फौरन शादी रोकते हुए वर पक्ष को बंधक बना लिया।
पूरी रात सुलह समझौता का प्रयास बेकार रहा। सुबह दूल्हे के भाई ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद एसआई अजयेंद्र पटेल गांव पहुंच दोनों पक्ष में सुलह के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
र पक्ष का आरोप है कि डाल व दूल्हे के वाहन को लड़की वालों ने कब्जे में कर रखा है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हे की गाड़ी छोड़ दी। वह शादी में हुए खर्च तीन लाख की मांग पर अड़े हैं।
दूल्हे के भाई ने बताया कि डाल में डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामन है। जिसको दुल्हन प्रतिभा की मां चंदा ने अपने कब्जे में लेकर तीन लाख खर्चा मांग रही थी। अभी तक दोनों पक्ष में सुलह समझौते नहीं हो सका है।