{"_id":"576c299f4f1c1bb40cb47ea8","slug":"mla-s-nephew-beaten-to-abvp-district-convenor-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भतीजे ने एबीवीपी के जिला संयोजक को पीटा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के भतीजे ने एबीवीपी के जिला संयोजक को पीटा, लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के सदर विधायक के भतीजे ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोप है कि एबीवीपी जिला संयोजक से पिटाई कर सात हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन भी लूट लिया। पुलिस ने विधायक के भतीजे व उसके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश पटेल अपने एक साथी के साथ बृहस्पतिवार की देर रात आवास विकास इलाके में विकास भवन मार्ग पर जा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां सदर विधायक सुरेश यादव के भतीजे प्रिंस यादव पुत्र धर्मेद्र यादव साथियों के साथ पहुंचे और आकाश पटेल से विवाद करने लगे।
सपा विधायक के भतीजे ने एबीवीपी जिला संयोजक की डंडो व लात घूसों से जमकर पिटाई करने के बाद उनके पास रही सात हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद कोतवाली में एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हो गए और मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि विधायक के भतीजे व उसके करीब आधा दर्जन साथियाें के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाल ने कहा मामूली बात को लेकर विवाद में सिर्फ मारपीट हुई है, लूट का आरोप गलत है।