{"_id":"58a346254f1c1bbd72d842e6","slug":"missing-youngman-found-dead-head-chopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की सिर कटी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की सिर कटी मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पत्थरों के नीचे मिली लाश
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक की सिर कटी लाश मंगलवार को कल्याणी नदी के किनारे सरसों के खेत में पड़ी मिली है। शव काफी सड़ गया था उसके कपड़ों से शिनाख्त कर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का गांव के ही एक युवक के साथ विवाद होने की बात सामने आ रही है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी राहुल रावत (22) पुत्र स्व. सुरेश चंद्र का एकलौता पुत्र था। युवक बीते 6 फरवरी की शाम पांच बजे अचानक कहीं गायब हो गया था। परिवारीजन उसकी रिश्तेदारी व आस-पास तलाश कर रहे थे।
मंगलवार शाम सात बजे उसके चप्पल अमदहा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर पड़े मिले। परिवारीजन इसी आधार पर कल्याणी नदी के आस-पास उसकी तलाश की तो सरसों के खेत से दुर्गंध आती देख ग्रामीण पहुंचे तो देखा की उसकी सिर कटी लाश पड़ी है।
विज्ञापन
यहीं नहीं दोनों हाथ भी गायब थे और उसके कमर से ऊपर के कपड़े भी गायब मिले। ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक माह पूर्व गांव में ही अपने मामा के यहां रह रहे रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोरा निवासी श्यामू रावत से उसका तीन हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि मृतक की माता सुनीता देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मसौली नरेंद्र सिंह का कहना है कि कल्याणी नदी के किनारे सरसों के खेत में युवक का शव मिला है। युवक 6 फरवरी को घर से गायब होने की बात बताई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।