{"_id":"580e51524f1c1b994fbc1dd3","slug":"missing-woman-s-body-found-in-river-reth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेठ नदी में मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेठ नदी में मिला लापता महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर लगाया जामा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ आठ दिन पूर्व घर से लापता हुई एक महिला का शव देवा कोतवाली क्षेत्र में बबुरीगांव के पास रेठ नदी से मिला है। वहीं महिला की मासूम बेटी का पता नहीं लग सका है। महिला की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू किया है।
कोतवाली देवा क्षेत्र में बबुरीगांव के पास रेठ नदी में सोमवार की दोपहर एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास शुरू किया। जिस पर महिला की पहचान शीला देवी(35) पत्नी राजेश यादव निवासी ग्राम भेड़हा थाना कुर्सी के रूप में हुई है।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शीला दो साल की बेटी सविता के साथ 17 अक्टूबर को दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी जिसके बाद से उसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने महिला के लापता होने की रिपोर्ट कुर्सी थाने में दर्ज कराई थी। महिला का शव तो मिला है लेकिन उसकी मासूम बेटी का पता नहीं लग सका है। देवा कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि मामले में कुर्सी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है जिसके तहत सारी कार्रवाई कुर्सी पुलिस करेगी।
महिला के शरीर में मिले चोट के निशान
नदी में जिस महिला का शव मिला है उसके शरीर व गले के पास चोट के निशान भी मिले है। हालांकि पानी में कई दिनों तक शव पड़ा होने के चलते यह पता नहीं लग पा रहा है कि महिला की हत्या की गई है या फिर उसने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है। हालांकि आसपास के ग्रामीण महिला से रेप करने के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। वहीं महिला की दो साल की मासूम बेटी के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।