{"_id":"587e54634f1c1b700deffa85","slug":"married-killed-including-husband-reports-on-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबेहा थाने के रोहनामीरापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पति व सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुबेहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन में करीब ग्यारह बजे रोहनामीरा पुर गांव में शैलेंद्र तिवारी की पत्नी सोनी (35) का शव मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजनाें ने पुलिस को बताया कि विवाहिता ने साड़ी का फंदा बना कर कमरे की छत से फांसी लगाई थी जिसके बाद उसे नीचे उतार कर इलाज के लिए अमेठी जिले के बीएचएल निजी चिकित्सालय ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत होने पर गांव लौट आए।
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष से लखनऊ के निगोहा के बस्तीपुरवा निवासी शीतला प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर पुत्री को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करने व कई कई दिन तक खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। पिता ने बेटी की हत्या कर घटना को छिपाने के लिए फांसी का रूप देने की बात कही है। मृतका के भाई संजय, बद्री आदि ने पुलिस से शिकायत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हैदरगढ़ केडी मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति व सास, ससुर के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कहा मामले की जांच की जा रही है।