फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married killed in mysterious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 20 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 20 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married killed in mysterious circumstances, accused of murder
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
संदिग्ध अवस्था में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसी की झोपड़ी में पाया गया। गांव वालों ने देखा तो मामले की सूचना मृतका के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता को मामला संदिग्ध लगा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने मृतका के ससुर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम दुंदपुर निवासी कौशिल्या (26) पत्नी रामबचन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद उसके ससुर ने ग्रामीणों से बताया कि उसकी बहू ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मृतका के पिता को दी।
विज्ञापन


जनपद सीतापुर के रामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम परागीपुरवा निवासी पैकरमा लाल सूचना पर जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा है। उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। ससुरालवाले भी मौके से फरार थे। शक के आधार पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता पैकरमा लाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 2008 में मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम दुंदपुर निवासी रामबचन पुत्र शिवबालक के साथ किया था। दोनों पति-पत्नी गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर अपने दो बच्चों राहुल (6) व सुनैना के साथ रहते थे।

शिवबालक ने अपने बेटे को एक भी बीघा जमीन भी नहीं दे हुई थी। जिससे दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का पेट पालते थे। जमीन का बंटवारा करने को लेकर अक्सर कौशिल्या व उसके ससुर शिव बालक के बीच कहासुनी होती थी।

बीमारी में पति रामबचन की आंखों की रोशनी चली जाने से घर में खाने तक के लाले थे। एक सप्ताह पूर्व कौशिल्या ने अपने ससुर से जमीन देने की मांग की थी जिस पर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।



कौशिल्या जमीन की मांग कर रही थी इसलिए उसकी हत्या की गई है। ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता ने ससुर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed