{"_id":"32b2bba4480a3112956f6decb7d2a7a3","slug":"married-killed-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल गांव में मंगलवार रात दहेज लोभियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। विवाहिता का शव उसकी ससुराल में घर के बाहर पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की की जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल गांव निवासी आरती (30) पत्नी राजेंद्र प्रजापति का शव मंगलवार देर रात उसके घर के बाहर पड़ा मिला। आसपास के ग्रामीणों ने देखा कि महिला का शव पड़ा है और उसके ससुरालीजन घर से गायब हैं तो इस बारे में मृतका के मायके व पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पहुंचे मृतका के पिता अनंतराम निवासी ग्राम करबला थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री के ससुराल वाले विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर ताना देते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज में सोने की चेन, बाइक की मांग न पूरी होने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने पति राजेंद्र, सास मालती व देवर सुरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी का कहना है कि मृतका के परिवारीजनों ने जो शिकायत की थी उसी के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। कहा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कहा मामले के आरोपी ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हैं उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।