{"_id":"57dc37c34f1c1b447fd47eb7","slug":"married-killed-by-burning-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में घर मेें लगी आग की चपेट में आने से ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मृतका की मां ने इस मामले में पति व सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
थाना रामनगर क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली पूरना(24) पत्नी उत्तम शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में घर में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन विवाहिता को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
मामले की जानकारी पर पहुंची मृतका की मां तारादेवी पत्नी प्रेमचंद निवासी ग्राम रूहेरा थाना मोहम्मदपुर खाला ने पुलिस से शिकायत करने हुए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। इनका कहना है कि अपनी पुत्री का विवाह चार साल पहले किया था लेकिन तभी से ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर विवाहिता को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
इन्हीं बातों को लेकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति उत्तम, ससुर ननकू व सास बलवंता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एसओ राजनाथ यादव ने बताया कि पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।