फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   man trampled by uncontrollable truck

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
man trampled by uncontrollable truck
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी-रामनगर मार्ग पर करसंडा गांव के पास बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक रामनगर की ओर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढियामऊ निवासी का निवासी बताया जा रहा है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर आम्रपाली आम की बाग है। जिसे करसंडा निवासी शब्बीर पुत्र भिक्खन व उसके शौतेले भाई अशफाक (21) पुत्र हनीफ ने खरीद रखा था।
विज्ञापन


शब्बीर बाग के अंदर सो रहा था और अशफाक सड़क किनारे आम की दुकान पर सो रहा था। रविवार की भोर वह सड़क के किनारे खड़ा था तभी बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नेे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक समेत रामनगर की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मसौली अवधेश प्रसाद ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं ट्रक रामनगर की ओर भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। अगर ग्रामीण तत्काल सूचना दे देते, तो ट्रक व चालक की नाकाबंदी कर पकड़ा जा सकता था।  


कई सालों से खरीद रहे थे यही बाग
मृतक अशफाक के सौतेले भाई शब्बीर को भी अपना साझीदार व भाई खोने का काफी दुख है। उसका रो रोकर काफी बुरा हाल है। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ कई वर्षों से लगातार इस बाग को खरीदता चला आ रहा है। इस बार क्या पता था कि वह अपने भाई की मौत की बजह खरीद लिया। रिश्तेदार उसे ढांढस बंधा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed