{"_id":"aa231a313bda53aa4b5486828439cb20","slug":"lucknow-saraf-six-lakh-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के सराफ से छह लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के सराफ से छह लाख की लूट
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एक सराफ व्यापारी से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिया। कुसी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने लखनऊ मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद पहुंचे एएसपी ने सभी को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर किसी का पता नहीं लग सका है।
लखनऊ जिले के मोहल्ला आदिलनगर निवासी संजय पुत्र चंद्रिका की कुर्सी कस्बे में सराफ की दुकान है। रविवार रात संजय दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
तभी लखनऊ कुर्सी मार्ग पर अनवारी व बेहटा गांव के बीच मिले एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा दिखा कर रोक लिया। उसके बाद बदमाश व्यापारी के पास मौजूद बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उसकी बैग में पांच किलो चांदी व करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवरात व सत्रह सौ रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
व्यापारी के मुताबिक, बदमाश करीब छह लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में चेकिंग कर बदमाशों की तलाश की पर किसी का पता नहीं लग सका। क्षेत्र में हुई वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने अनवारी के पास लखनऊ मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंचे एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ फतेहपुर दिनेश सिंह ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। एएसपी ने कहा कि मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।