{"_id":"f298afbb52686d1429122d60acbf1de9","slug":"loot-petrol-pump-owners-strike-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों की सांकेतिक हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों की सांकेतिक हड़ताल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक पेट्रोल पंप पर मोबाइल कैश वैन में लूट के प्रयास व गार्ड को गोली मारकर उसकी बंदूक लूटे जाने के मामले को लेकर व्यापारियों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस वारदात के विरोध में बुधवार को जिले के पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल की है।
शाम 3 से लेकर 5 बजे तक हाईवे से सटे सभी पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। वहीं मामले का जल्द ही खुलासा न होने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पेट्रोल पंप पर कैश वैन में लूट के मामले को लेकर व्यापारी भी पुलिस के खिलाफ भड़क उठे है। व्यापारियों का कहना है कि जिले में सुस्त पुलिसिंग का फायदा उठाकर अपराधी बेलगाम हो उठे है और इसी का नतीजा है कि आए दिन लूट व चोरी के मामले सामने आ रहे है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि जिले में आए दिन चोरी व लूट की वारदातें हो रही है। कहा पुलिस द्वारा दिन व रात मेें हाईवे पर पेट्रोलिंग करने का दावा किया जाता है लेकिन शहर में दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने इस हकीकत की पोल खोल दी है। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविनन खंजाची ने कहा कि अभी सिर्फ दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर पुलिस प्रशासन को चेताया जा रहा है।
कहा यदि जल्द ही इस मामले का खुलासा न हुआ तो जिले भर के व्यापारी एकजुट होकर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। कहा आज व्यापारी समाज अपने आप को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है आए दिन होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है।
पेट्र्रोल पंप एसोसिएशन के मेजर एके सिंह, दीपक जैन, नवीन सिंह राठौर, नानकशरन वर्मा, अनिल ग्रोवर, मोहित अग्रवाल, आनंद सिंह, मनोज जायसवाल, प्रदीप पांडेय आदि ने भी इस वारदात पर आक्रोश जताते हुए पुलिसिंग में सुधार कर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की है।
पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान रहे लोग
लूट के विरोध में पेट्रोल पंप एसोएशिन द्वारा हाईवे से सटे सभी पेट्रोल पंपों पर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से लोग परेशान रहे। कई बाइक सवार तो पैदल ही अपनी बाइक धकेलते हुए जाते दिखे। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद जब पेट्रोल पंप खुले तो वहां पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।