फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lack of Rs not found treatment, the patient's death

रुपये की कमी से नहीं मिला उपचार, मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 13 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के आर्यावर्त बैंक खाते से रुपया निकालने के लिए तीन दिन से चक्कर काट रहे एक अधेड़ की उपचार के अभाव में मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन जब तक मरीज को लेकर सीएचसी पहुंचते, तब तक देर हो चुकी थी।  
विज्ञापन


लोनीकटरा के साहेबगंज निवासी रामप्रताप (50) बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित होकर भिलवल में निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। रुपया नहीं होने पर इलाज बंद हो गया। इस बीच रामप्रताप आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा शदरुद्दीनपुर के खाते में जमा 12 हजार रुपया निकालने का प्रयास कर रहे थे। मृतक की पत्नी रामरती ने बताया कि बीते तीन दिन से पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बैंक जाकर पूरे दिन इंतजार करते थे।
विज्ञापन


रुपया नहीं मिलने पर अगले दिन उम्मीद से रुपया निकालने के लिए फिर चले जाते थे। रविवार को बैंक जाते समय बीमारी के चलते हालत बिगड़ने पर एंबुलेस से सीएचसी त्रिवेदीगंज लाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हैदगरढ़ सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी हैदरगढ़ से रेफर कर जिला चिकित्सालय भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीएचसी में रामप्रताप की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी ने कहा कि बैंक से रुपया नहीं मिलने पर इलाज बंद हो गया था। उन्होंने कर्मचारियों की लापरवाही से रुपया नहीं निकलने पर मौत होने का आरोप लगाया है। बैंक के शाखा प्रबंधक अकबाल बहादुर ने कहा कि भारी भीड़ के चलते बैंक के अंदर तक नहीं पहुंच सके होंगे। मामला इनकी जानकारी में नहीं है।


लोनीकटरा के साहेबगंज में रामप्रताप की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अजय यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed