फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jeep stolen from Lucknow Mahanagar Police Station recovered

लखनऊ महानगर थाने से चोरी हुई जीप बरामद

Wed, 24 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 24 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jeep stolen from Lucknow Mahanagar Police Station recovered
बुधवार को हैदरगढ़ में मिली लखनऊ महानगर थाने से चोरी हुई पुलिस की जीप। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के महानगर थाने से दो दिन पहले चोरी हुई सरकारी जीप कोतवाली क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद की गई। जीप का तेल खत्म होने पर चोर कस्बे के बछरांवा तिराहे पर छोड़ कर भाग गए थे। सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने जीप बरामद कर लखनऊ के संबधित थाने को जानकारी दी।
विज्ञापन


महानगर थाना पुलिस ने कोतवाली पहुंच कर जीप को अपने कब्जे में लिया है। बुधवार को हैदरगढ़ कस्बे के निकट बछरांवा तिराहे पर लावारिस अवस्था में खड़ी पुलिस की जीप कोतवाली पुलिस ने बरामद की। जांच करने पर बरामद जीप लखनऊ के महानगर थाने की पुलिस जीप पाई गई।
विज्ञापन


कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि बीती 21 मई की रात लखनऊ के महानगर थाने के शिकायत प्रकोष्ठ के सामने खड़ी पुलिस जीप चोरी हो गई थी। जानकारी पर महानगर पुलिस 22 मई को जीप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बरामद जीप लखनऊ के महानगर थाने के एसआई उमाशंकर की सुपुर्दगी में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि चोरी की रिपोर्ट लखनऊ में दर्ज होने से आगे की कार्रवाई महानगर थाना पुलिस ही करेगी। कस्बे से बरामद हुई लखनऊ पुलिस की जीप की टंकी में एक बूंद तेल नहीं होने पर कोतवाली पुलिस को टोचन करके वाहन थाने लाना पड़ा।       


पेट्रोल मिलता तो सफल हो जाते चोर    
रायबरेली के बछरांवा की ओर से आई जीप को चोर गायब करने में सफल भी हो सकते थे यदि मार्ग पर एक किमी पहले पेट्रोल टंकी पर तेल मिल रहा होता। बछरांवा से हैदरगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप हैं लेकिन बछरांवा के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर ही रात में तेल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed