फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegal gun factory seized

अवैध फैक्टरी से असलहों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 06 Dec 2018 11:59 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Thu, 06 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal gun factory seized
केस दर्ज - फोटो : Amarujala

मसौली पुलिस ने अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से एक बंदूक समेत 18 असलहे व भारी संख्या में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों में एक गोंडा निवासी है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल है पुलिस इसका पता लगा रही है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे गए है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। 

विज्ञापन


एसपी डॉ सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि मसौली पुलिस ने क्षेत्र के डडियामऊ जंगल में बुधवार की रात छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां पर पकड़े गए आरोपी विक्रम यादव निवासी ग्राम रंकसड़िया मांझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा व रामनगीना यादव निवासी ग्राम रजपलिया मजरे नहामऊ थाना मसौली की निशानीदेही पर झाड़ियों में तलाशी ली तो 12 बोर के 10 अवैध तमंचे के अलावा 315 बोर के सात तमंचे ,12 बोर की एक बंदूक बरामद की व असलहा बनाने के उपकरण समेत 2150 रूपये की नगदी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि असलहा निर्माण के बाद इनको बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में अपराधियों को सप्लाई किये जाते है। पुलिस इस गिरोह व इनके द्वारा बेंचे गए असलहों को खरीददने वाले लोगों का पता कर रही है। 
विज्ञापन


एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि अवैध असलहा बनाने के जुर्म में पकड़े गये दोनों आरोपी शातिर अपराधी है। वर्ष 2004 में गोंडा जिले के परसपुर थाने की छापेमारी के दौरान विक्रम यादव ने उपनिरीक्षक शेषनरायन यादव पर फायर कर दिया था। इसके अलावा वर्ष 2006 में जानलेवा हमले के आलावा असलहा निर्माण में जेल जा चुका है। रामनगीना यादव का भी आपराधिक इतिहास है जो वर्ष 1987 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है तथा तीन बार असलहा निर्माण में जेल गया है। रामनगीना मूलरूप से देवरिया जनपद का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed