{"_id":"5a74ad5a4f1c1b8e268b7dae","slug":"illegal-exavacation-of-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे खोद डाली 50 बीघे सरकारी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी छिपे खोद डाली 50 बीघे सरकारी जमीन
Amarujala Bureau
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे हुए नेशनल हाइवे के किनारे काफी समय से मिट्टी चोरी की जा रही है। खनन करने वाले चोरी छिपे करीब 50 बीघे से अधिक सरकारी जमीन खोद चुके हैं मगर पुलिस व प्रशासन अंजान बना है।
विज्ञापन
मामला सदर तहसील के बडे़ल जंगल का है। इस वीरान जंगल पर खनन माफियाओं की नजर लग गई। चोरी छिपे खनन करने वाले रात होते ही सरकारी भूमि खोद कर मिट्टी चुराने का काम लंबे समय से कर रहे हैं। रात्रि के अंधेरे में इस जंगल में जेसीबी मशीन गरजती है तो डम्फरों की आवाजाही सुबह सूर्य निकलने तक जारी रहती है। इस खनन स्थल तक पहुंचने के लिए किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं है। नेशनल हाइवे के किनारे बडेल गांव के किनारे दक्षिण दिशा में स्थित एक कॉलेज के बगल से जाने वाले मार्ग पर उडती हुई धूल सीधे आपको खनन स्थल पर पहुंचा देगें।
विज्ञापन
खनन माफिया की धमकी से सहमे है गरीब
बडेल जंगल के किनारे एक बस्ती बसी है जिसमें गरीब तबके के करीब 10 परिवार निवास करते है। इस परिवार के लोग जहां खनन माफिया के नाम दबी जुबान से बताते है तो खनन माफिया द्वारा पूर्व में दी गई धमकी से सहमे है।
विज्ञापन