फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If not bribe the Auditor indecency from BDO

घूस न देने पर ऑडिटर ने वीडीओ से की अभद्रता

Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में आडिट करने गए ऑडीटर ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा घूस न देने पर अभिलेख रख लिए थे। सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा अभिलेख मांगे गए तो दोबारा घूस की मांग की गई लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों ने घूस नहीं दी तो ऑडीटर मारपीट व गाली गलौज पर उतारू हो गया। जिससे नाराज ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मामले की शिकायत सीडीओ से की और ऑडीटर को हटाए जाने की मांग के साथ कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मामला हरख ब्लॉक का है। पूर्व में ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्यों का ऑडीटर नवीन प्रकाश विश्वकर्मा ऑडिट कर रहे हैं। सोमवार को ऑडीटर नवीन प्रकाश हरख पहुंचे तो ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग यादव व बृजेश कुमार की ग्राम पंचायतों का ऑडिट कार्य पूरा न करके ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा चौधरी व अजय वर्मा से घूस मांगने लगे जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग यादव ने पूर्व मेें लिए गए अभिलेख ऑडिटर से मांगे जिस पर उनके साथी ने कहा कि जब तक घूस नहीं दोगे तब तक कोई भी अभिलेख वापस नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed