{"_id":"58e533154f1c1bd5655b3d17","slug":"home-grown-youth-burned-to-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग युवक ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से तंग युवक ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। लखनऊ में ही पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है जिसके बाद बुधवार को शव घर लेकर परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया है।
थाना मोहम्मदपुर खाला छेत्र के ग्राम कैथा निवासी बबलू (30) पुत्र शिवबालक राजपूत ने मंगलवार की रात घर में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली। परिवारीजनों को जब यह पता लगा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद आननफानन में युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंटर में देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
लखनऊ पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा था। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों की मानें तो कुछ दिन पूर्व बबलू अपनी ससुराल से दस हजार रुपये उधारी के तौर पर मांगकर लाया था। इस बीच पैसे खर्च हो गए तो वह परेशान रहने लगा। जिसके बाद पैसों की मांग अपने पिता से की थी। इन्हीं बातों को लेकर बब्लू का घर वालों से विवाद होता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी सबके चलते बब्लू ने आग लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के दो बच्चे व पत्नी का रो-रो कर काफी खराब हाल है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला शिवशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत करेगा तो जांच कर कार्रवाई होगी।