फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Grenade attack, robbery of 10 million

हथगोले से हमला कर 10 लाख की डकैती

Wed, 06 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 06 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Grenade attack, robbery of 10 million
वारदात से सहमे पी‌ड़़ित - फोटो : अमर उजाला
मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार देर रात एक घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया। परिवार के लोगों के विरोध करने पर डकैतों ने हथगोले से हमला कर दिया, इससे दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश नगदी, जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही मौका मुआयना किया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


मसौली के लालपुर गांव निवासी नंदकिशोर उर्फ किशोरीलाल यादव के घर पर सोमवार देर रात करीब 12 डकैतों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रही नंदकिशोर की पत्नी सुनीता व पुत्री ममता को बंधक बनाकर डकैत भीतर घुस गए। घर में मौजूद नंदकिशोर के पुत्र प्रदीप व सुशील ने विरोध किया तो डकैतों ने हथगोला से हमला कर दिया। इससे प्रदीप व सुशील घायल हो गए। इसके बाद डकैतों ने परिवार के सभी लोगों के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 25 हजार रुपये कैश, सोने और चांदी के जेवर, आठ मोबाइल फोन समेत करीब 10 लाख का सामान लूटकर डकैत भागने लगे। इस दौरान हथगोले के धमाके की आवाज सुनकर जुटे कुछ ग्रामीणों ने घेराबंदी की मगर डकैत ताबड़तोड़ हथगोले फेंकते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने रात मेें ही थाने पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नहर के पास पुलिस को कुछ खाली बैग पड़े मिले। 


परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि डकैतों की संख्या करीब 12 थी और सभी असलहों से लैस थे। बदमाश जब घर में घुसकर लूटपाट कर रहे थे तो उनके कई साथी बाहर भी निगरानी कर रहे थे।  मसौली थानाध्यक्ष रायसिंह यादव का कहना है कि, मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed