फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gram Pradhan beaten team

ग्राम प्रधान ने वसूली करने आई टीम को पीटा

Tue, 21 Mar 2017 11:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 21 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan beaten team
प्रधान के घर बैंक व बिजली बिल का सवा सात लाख रुपये वसूली करने गई राजस्व टीम के साथ ग्राम प्रधान ने अभद्रता करते हुए कर्मचारियों की पिटाई कर दी। नायब तहसीलदार के साथ कोतवाली पहुंचे कर्मचारियों ने आरोपी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढा मजरे पकरियापुर का है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नायब तहसीलदार बृजेश कुमार की अगवाई में क्षेत्रीय संग्रह अमीन राम सिंह, अनुसेवक गुरूदयाल, होमगार्ड अमरीश यादव व विमल यादव की टीम ग्राम प्रधान राकेश के यहां वसूली करने पहुंची।
विज्ञापन


प्रधान राकेश व उसके भाई राजकुमार पर बैंक ऑफ इंडिया फतेहपुर के कर्जदार है। बकाएदारों को पूर्व में नोटिस जारी हुआ था। नोटिस का जवाब व बकाया धनराशि का भुगतान न किए जाने पर राजस्व टीम वसूली के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम राकेश के दरवाजे पहुंची और बकायेदार के बारे में पूछताछ करने लगी इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने राजस्व टीम से अभद्रता करनी शुरू कर दी। प्रधान के भाई राजकुमार ने पड़ोसी राम सिंह, रामसेवक, ब्रम्हा प्रसाद लाठी-डंडा लेकर आ गए। राजस्व टीम के कर्मचारियों का आरोप है कि प्रधान ने गालियां देते हुए हमला कर दिया।


मारपीट में संग्रह अनुसेवक गुरूदयाल, अम्बरीश व विमल कुमार घायल हो गए। कर्मचारियों ने कोतवाली में मामलेे की तहरीर दी और। तहसीलदार डीके श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक को घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed