फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   goods of bsf inspector reached from Jammu to home

जम्मू से घर पहुंचा बीएसएफ दरोगा का सामान क्रासर

Mon, 28 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 28 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
goods of bsf inspector reached from Jammu to home
जम्मू से घर पहुंचा बीएसएफ दरोगा का सामान - फोटो : अमर उजाला
सौतेले भाइयों द्वारा मारे गए बीएसएफ के दरोगा के घर सोमवार को जम्मू स्थित बीएसएफ बटालियन से उसका सामान भेजवाया गया है। यहां पहुंचे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ने मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें मृतक दरोगा का बैग व अन्य सामान दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले के निवासी बीएसएफ दरोगा अविनाश उर्फ मनू रस्तोगी को 25 नवंबर की सुबह शहर में बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विकास रस्तोगी उर्फ विक्की की तहरीर पर सौतेले भाइयों विकास रस्तोगी उर्फ छोटू व विवेक रस्तोगी उर्फ दीपू पुत्र स्व. शिवकुमार रस्तोगी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जम्मू बीएसएफ के हेड कांस्टेबल आरके ओझा ने मृतक का बैग व अन्य सामान उसके परिवारीजनों को सौंपा। बीएसएफ की ओर से मृतक के परिवार को 28 हजार रुपये की नकदी भी भेजी गई है। हेड कांस्टेबल ने मृतक की मां मंजू व भाई विक्की को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में बीएसएफ परिवार आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed