{"_id":"58d563704f1c1b657c1a151e","slug":"gangster-on-five-smugglers-in-illegal-liquor-business-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब कारोबार में पांच तस्करों पर गैंगस्टर, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब कारोबार में पांच तस्करों पर गैंगस्टर, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर लहन नष्ट करती पुलिस व आबकारी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के अवैध करोबार में आरोपी नवीन जायसवाल गैंग के पांच तस्करों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। अवैध देशी शराब बनाने व बेचने के दो मामलों में वांछित नवीन अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर पकड़े गए पांचों तस्करों को जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए बरांवा गांव के सत्यनाम, रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह व राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू, कस्बे के मोहल्ला ब्रम्हनान निवासी हाफिज उर्फ पांडेय तथा सतीश जायसवाल को जेल भेजा है।
कोतवाली के एसएसआई वीके सिंह ने कहा सभी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त नवीन जायसवाल गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा वर्ष 2014 में देशी शराब को अवैध ढंग से बनाने व बिक्री करने के मामलों में आरोपित होने पर पहले जेल की हवा खा चुके हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा गैंग सरगना कस्बे के नवीन जायसवाल, प्रवीन जायसवाल व अनिल जायसवाल के विरुद्ध भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि तीनों के ठिकाने पर अवैध शराब बनाने व बिक्री के लिए भेजने के दौरान भारी मात्रा में बारामदगी होने के दो मामलों में वांछित होने पर काफी दिनो से फरार चल रहे है।
एसएसआई ने कहा तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद हाजिर नहीं होने पर राजा का पुरवा निवासी रामप्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।