फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang raped by abducted woman

युवती को अगवाकर गैंगरेप

Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gang raped by abducted woman
महिला से गैंगरेप
बीते चौदह मार्च को सहेली के घर से शाम को वापस आ रही युवती का गांव के ही तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद तीनों ने युवती को एक घर के कमरे में बंद रखकर उसके साथ दुराचार करते रहे।
विज्ञापन


रविवार को जब इस बारे में पुलिस को पता लगा तो युवती को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने की बात कही है।       
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीते 14  मार्च को गांव में सहेली के घर से शाम के समय लौट रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले गुफरान पुत्र नसीम, सत्येंद्र वर्मा पुत्र नान्हू व राजा पुत्र देशराज ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपी युवती को लेकर गुफरान के घर पहुंचे और वहां उसके साथ पांच दिनों तक दुुराचार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच परिवारीजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। रविवार को जब युवती के परिवारीजनों को पता लगा कि यह काम गांव के ही तीन युवकों का है तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद पहुंची पुलिस ने गुफरान के घर से युवती को बरामद कर गुफरान व सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुराचार की धारा बढ़ेगी। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed