फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fraudsters Baba

भक्तों से लाखों रुपये वसूलता था बाबा

Tue, 31 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 31 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters Baba
परमानंद बाबा - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान हर्रई आश्रम के बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद ने कई राज उगले हैं। बाबा परमानंद ने भक्तों से लाखों रुपये वसूलने की बात कबूल की है।पुलिस रिमांड के दौरान बाबा ने बताया कि जो भक्त उसके यहां आते थे और यदि उनमें किसी के यहां बेटा पैदा होता था तो बाबा उनसे कहता था कि बच्चे का मुंडन संस्कार भी आश्रम में ही होगा।
विज्ञापन


इसके एवज में बाबा मुंडन कराने वाले भक्तों से एक लाख 11 हजार, 51 हजार से भी अधिक की रकम वसूलता था। बाबा ने पूछताछ में बताया कि वह महिलाओें को विशेष पूजा के लिए एक घंटे के लिए आश्रम में स्थित अपने विशेष कक्ष में बुलाता था।
विज्ञापन


इस दौरान उनके पतियों को बाबा अपने शिष्यों के साथ एक घंटा देकर भेजता देता था और कहता कि वह घंटा आश्रम से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में जमीन के अंदर गाड़ कर आओ। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर ही बाबा महिलाओं से संबंध बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अब तक की हुई पड़ताल मेें बाबा परमानंद की करोड़ोें रुपये की संपत्ति होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाबा परमानंद के लखनऊ में दो आलीशान मकान हैं वहीं करीब आधा दर्जन फ्लैट होने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed