{"_id":"5786821c4f1c1b0e7913ee33","slug":"four-killed-in-accident-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार की मौत, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में चार की मौत, 10 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोठी व लोनीकटरा थाना क्षेत्र मेें हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सतरिख-चिनहट मार्ग पर ऑटो पलटने से 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं कोठी क्षेत्र में महिला की मौत के बाद लोगोें ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। पहला हादसा कोठी थाना क्षेत्र में हुआ।
जहां पर बुधनई गांव निवासी स्वामीदयाल (32) पुत्र मंशाराम बुधवार सुबह पेट दर्द होने पर पर अपने भाई सत्यनारायण के साथ कस्बा कोठी इलाज के लिए आया था। इलाज कराने के बाद वह घर जाने के लिए दोनों सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे ही थे कि तभी हैदरगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से स्वामीदयाल बस के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका भाई बस की टक्कर से दूर जा गिरा। यह देख आसपास के राहगीरों ने दौड़ कर उन दोनों को सीएचसी कोठी पहुंचाया ।
जहां से स्वामीदयाल की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और उसके भाई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान स्वामीदयाल की मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
वहीं कोठी थाना क्षेत्र के घुरियापुरवा गांव निवासी सुषमा(78) पत्नी धर्मराज बुधवार की सुबह भानमऊ के पास पैदल जा रही थी तभी बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत बोलेरो सवार चालक अमर सिंह वर्मा निवासी पिपरीहार थाना कोठी व बोलेरो में बैठे कटरा गांव निवासी मुन्ना तिवारी (45) और रामू घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर स्थिति गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां वृद्धा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मुन्ना तिवारी ने देर शाम दम तोड़ दिया। तीसरा हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ।
जहां पर सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग पर एक ट्रक लोनी पुल से टकरा कर पलट गया। मंगलवार की देर रात हुए इस हादसे में ट्रक चालक दीपक चौरसिया(25) पुत्र रामेश्वर निवासी रमपुरवा नीलगांव जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सतरिख कस्बे के पास बुधवार को एक ऑटो पलट गया।
इस हादसे में मोहित, आशीष निवासी रसूलपना कोतवाली फतेहपुर, सरिता निवासी बाराबंकी शहर, रामजियावन निवासी सेवली मोहम्मदपुर खाला, रितेश निवासी बेरिया, गोल्डी निवासी कमरपुर सतरिख व चार अज्ञात लोग चोटिल हो गए। इन सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ का इलाज हो रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।