फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Firing in way dispute, 8 injured

रास्ते के विवाद में चली गोली, आठ घायल

Sun, 24 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 24 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Firing in way dispute, 8 injured
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरवा गांव में रविवार की सुबह रास्ता निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव व हवाई फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन


इस मारपीट में आठ लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने सभी घायलों में मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम सरवा निवासी पृथ्वीराज व दिलीप कुमार वर्मा के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस प्रकरण की शिकायत विजय कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम फतेहपुर से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसी बीच पृथ्वीराज पक्ष के लोगों ने उक्त रास्ते पर जबरन दीवार का निर्माण करा दिया। रविवार की सुबह यह जानकारी विजय कुमार आदि को हुई तो उन्होंने निर्माण की गई दीवाल को ढहा दिया। य

ह देख दोनों पक्षों की तरफ  से ईंट, गुम्मे व लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के निधी वर्मा, सूर्जा देवी, पृथ्वीराज, सतीश कुमार व दूरसे पक्ष के विजय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश व विपिन घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि मारपीट के दौरान अवैध असलहों से हवा में तीन राउंड फायरिंग भी की गई है लेकिन इससे कोई चोटिल नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि रास्ते पर दीवार उठाने को लेकर विवाद हुआ है, फायरिंग की सूचना नही मिली है। एसओ ने कहा सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सूरतगंज भेजा गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed