{"_id":"598df4c94f1c1b64368b47cb","slug":"firing-in-two-groups-about-domination","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर क्षेत्र के टिकरा गांव के बाहर वर्चस्व को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग से पूरा इलाका गूंज गया और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया। हालांकि, उपद्रवी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस पहले मामले को दबाती रही पर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र का टिकरा गांव मारफीन की तस्करी के लिए कुख्यात माना जाता है। यहां पर शुुक्रवार को गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। पहले इस घटना को पुलिस काफी देर तक नकारती रही और बाइक और तमंचा की बरामदगी पर कहना था कि सम्मन तामील कराने गए एक सिपाही को देखकर बाइक और तमंचा छोड़कर अज्ञात लोग भाग गए। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने जांच शुरू की। बताते हैं कि टिकरा गांव के दो तस्करों के गुट अपने वर्चस्व के लिए कई बार भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन
एक गुट ने कुछ दिन पहले दबदबा कायम करने के लिए फायरिंग की थी। दूसरा गुट आज जवाब देने के लिए कई राउंड हवा में गोलियां चलाई हैं। पुलिस के आने पर बाइक और तमंचा छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। देर शाम तक टिकरा के लोग थाने के बाहर मामले को रफा दफा करने के लिए चक्कर काट रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि टिकरा गांव में कब्रिस्तान बाग से एक तमंचा और दो बाइक मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी की जा रही है।