{"_id":"5921d81f4f1c1b4273536149","slug":"fire-on-proportey-dealer-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 21 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी गोली का निशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पर रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। तीन राउंड की गई फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर के बाएं पैर व कार में गोली लगी है। कई राउंड गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
आस पास के लोगों ने आननफानन प्रॉपर्टी डीलर को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन की बात कह रही है।
पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित का कहना है कि हमलावर खुद को मुख्तार गैंग का सदस्य होने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
लखनऊ जिले के बेहटा थाना गुड़ंबा निवासी रशीद अहमद (26) पुत्र नसीर अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार की सुबह रशीद अपनी कार से साथी लतीफ व एक अन्य के साथ बाराबंकी शहर स्थित अपनी प्लाटिंग की साइड देखने आ रहे थे। वे कुर्सी थाना क्षेत्र में अनवारी गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहुंचे और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। तीन राउंड की गई फायरिंग में पहली गोली कार के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट के पास जा धंसी, दूसरी गोली कार के बाएं गेट के पास लगी व तीसरी गोली रशीद के बाएं पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आस पास के लोगों की भीड़ आते देख हमलावर बेहटा मार्ग से लखनऊ की ओर भाग निकले।
ग्रामीणों ने घायल रशीद को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया व उसके परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घायल के पिता ने उसे कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक अजय सिंह ने बताया कि पिस्टल से चलाई गई नाइन एमएम की गोली युवक के पैर में धंसी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
मुख्तार गैंग का सदस्य बता रहे थे हमलावर
गोली लगने से घायल प्रार्पटी डीलर रशीद अमहद ने जिला अस्पताल में बताया कि हमला करने वाले दो बाइकों पर सवार चार युवक थे। राशिद का कहना है कि हमलावर खुद को पूर्वांचल के विधायक मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य होने की बात कह रहे थे। हालांकि रशीद अहमद के चचेरे भाई अमीन की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है।
दो माह पूर्व गांव निवासी युवक से हुआ था लेनदेन का विवाद
पीड़ित रशीद ने बताया कि दो माह पूर्व जानकीपुरम लखनऊ में एक प्लाट खरीदने के लिए गुड़ंबा निवासी सतवन को ढाई लाख रुपया दिया था। बाद में जब वह प्लाट देखने गए तो वहां पर प्लाट था ही नहीं। जिससे जालसाजी की बात सामने आई।
रशीद ने जब सतवंत से पैसा मांगा तो देने से मना कर दिया और धमकी दी। इसके बाद रशीद ने गुड़ंबा थाने में शिकायत की तो सतवन ने कहा कि पैसा दे देगा लेकिन इसके बाद यह हमला कर दिया गया। रशीद के चचेरे भाई अमीन की तहरीर पर पुलिस ने समीर व प्रवीन नाम पता अज्ञात को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
बाक्स-
प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलने के मामले में पैसों के लेन देन का विवाद सामने आ रहा है। इसमें दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश कर रही है। -बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुर्सी