{"_id":"5fa42e6e95ccd6ce95e3204cd374850b","slug":"fire-in-bus-passengers-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लगी आग, बाल बाल बचे 46 यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में लगी आग, बाल बाल बचे 46 यात्री
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। बस में सवार सभी 46 यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू किया।
गोंडा से 46 यात्रियों को बैठाकर कानपुर जा रही परिवहन निगम की बस (यूपी43टी-3178) गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही बाराबंकी शहर में फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंची तभी उसमें इंजन के पास धुंआ उठने लगा।
बस चालक शिवाजी चौबे व परिचालक संतोष पांडेय जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को रोककर उसमें सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
इस बीच पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। दमकल कर्मियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया। इस घटना के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहनों की लाइन लग गई। कानपुर निवासी यात्री अनोखेलाल, राजरानी, सीमा, राकेश आदि के मुताबिक आग पर उन्हें जीवन को खतरा लगने लगा। लेकिन सभी लोग सुरक्षित निकलने में सफल रहे।